Panic over, caught the monkey who injuring 100 people in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंक खत्म, पकड़ा गया 100 लोगों को घायल करने वाला बंदर

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 1:10 PM (IST)
आतंक खत्म, पकड़ा गया 100 लोगों को घायल करने वाला बंदर
अजमेर। क्षेत्र में इन दिनों आतंक का पर्याय बन चुके बंदर से आखिरकार लोगों को निजात मिल गई है। 100 से अधिक लोगों को घायल करने वाले इस उत्पाती बंदर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। अजमेर के रामनगर, शिवनगर व फायसागर रोड क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोग पिछले 10 दिन से इस बंदर के उत्पात से खासे परेशान थे। बंदर को शनिवार को जयपुर की गार्गी एनिमल हेल्थ केयर संस्था के विजयपाल सिंह और उनकी टीम द्वारा पकड़ लिया गया। इस बंदर को पकडऩे के लिए वन विभाग, नगर निगम व स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार सुबह इसके पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में राहत मिली है। बता दें कि इस आतंकी बंदर के काटने से लगभग 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। क्षेत्रवासी शनिवार को बन्दर के पिंजरे में बंद होते ही उसको देखने भारी संख्या में पहुंचे। यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची का नाम यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement