panchayat CEO of Lucha inspection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीईओ नें किया लोईचा पंचायत का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 5:46 PM (IST)
सीईओ नें किया लोईचा पंचायत का निरीक्षण
बून्दी । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीलाल मीणा नें मंगलवार को लोईचा पंचायत का निरीक्षण किया तथा पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए। महात्मा गांधी नरेगा के लेखाधिकारी शम्भूदयाल श्रीगोड नें बताया कि सीईओ द्वारा पंचायत के रिकॉर्ड की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत में 1231 शौचालयों में से 202 शौचालय ही पूर्ण होने को सीईओं नें गम्भीरता से लेते हुए ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि लाभार्थियों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जावे । उन्होंने निर्देश दिए कि आवास योजना के लाभार्थियों से सम्पर्क कर आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया जावे तथा टेग अधिकारी प्रत्येक लाभार्थी के आवास की फोटोग्राफी कर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाये। उन्होंने ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि सरकारी राशि लेने के उपरान्त भी जिन लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण नही करवाया जा रहा है उनके विरूद्ध सम्बन्धित थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत में शेष राशि का उपयोग जनहितकारी कार्यो में किया जावे। निरीक्षण के दौरान सीईओ मीणा नें पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खैल मैदान का निरीक्षण किया तथा प्रधानाध्यापक को खैल मैदान विकास का प्रस्ताव ग्राम पंचायत में देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत की सरपंच सीमा वर्मा, राउमावि के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप मीणा, जनप्रतिनिधि भंवरलाल वर्मा, सचिव अब्दुल अंसारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आमजन उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement