Advertisement
साध्वी मरुतप्रभा की स्मृति में पंचान्हिका महोत्सव का आयोजन

सुव्रता ने प्रवचन में आचार्य मानतुंगाजी द्वारा रचित भक्तामर पूजा के रहस् बताया। उन्होंने कहा कि भक्तामर स्तोत्र सर्व विध्न विनाशक, शत्रु तथा शिरपीड़ानाशक, सर्व सिद्धिदायक, जल-जंतु भयमोचक, नेत्ररोग सहारक, सरस्वती विद्या प्रसारक, सर्व संकट निवारक, सर्वारिष्ट योग निवारक, भय-पापनाशक, कूकर विष निवारक,वांछापूरक, हस्तीमद निवारक, आधिव्याधिनाशक, राजवैभव प्रदायक, सर्व विजयदायक, सर्वरोग निरोधक,लक्ष्मी व वैभव प्रदायक ,सर्व भय निवारक है। इसके सभी श्लोक चमत्कारी व लाभकारी है। संगीतमय पूजा स्थल पर रंगोली से मंडप बनाया गया तथा विभिन्न भक्ति गीतों की प्रस्तुतिया पार्श्वचन्द्र महिला मंडल ने दी।
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक पार्श्वचन्द्र सूरि गच्छ के सचिव प्रताप रामपुरिया ने बताया कि रविवार को सुबह सवा आठ बजे नवगृह पूजन सुश्रावक बंशीलाल, प्रताप कुमार व मधुदेवी रामपुरिया परिवार की ओर से दश दिगपाल पूजा प्रकाशचन्द्र, राजेश कुमार, मनीष राखेचा परिवार की ओर से, अष्ट मंगल पूजन के लाभार्थी त्रिभुवन, अरुण व राजीव रामपुरिया परिवार है। दोपहर पौने एक बजे सिद्धचक्र महापूजन होगा जिसके लाभार्थी नेमचंद संजय कुमार रामपुरिया परिवार होंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा, शाम को भक्ति संगीत संध्या व धार्मिक नाट्यों की प्रस्तुति होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


