बीकानेर। जिले में पड़ रही तेज गरमी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब की ओर से शहर में पालसिया वितरण किया जा रहा है। क्लब की ओर से इस साल बड़ी संख्या में पालसियों का वितरण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत साढ़े तीन हजार से अधिक पालसियों का वितरण होगा। क्लब अध्यक्ष आनंद आचार्य ने कहा कि निशुल्क पालसियां वितरण अभियान के शुभारंभ के मौके पर रोटेरियन राजेश बावेजा और नवरतन रंगा ने लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में तीन सौ पालसियों का वितरण किया। इस मौके पर सचिव मनीष कालरा, डाॅ सन्दीप खरे, रूपिन कल्याणी, राजीव माथुर, एडवोकेट पुनित हर्ष, डाॅ अभिषेक खरे, बैंकर लक्ष्मीनारायण सुथार, शकील अहमद और सुरेश पारीक भी मौजूद रहे।