Pakistan DGMO phones his Indian counterpart to decrease tense at LoC Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय सेना से मिला कड़ा जवाब, तो पाक DGMO ने किया फोन

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 12:51 PM (IST)
भारतीय सेना से मिला कड़ा जवाब, तो पाक DGMO ने किया फोन
पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को फिर तलब किया वहीं पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर कथित तौर पर संघर्ष विराम के बेवजह उल्लंघन को लेकर बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया और दावा किया कि भारतीय सैनिक रिहायशी इलाकों को इरादतन निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि धुडनियाल सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में नौ आम शहरी मारे गए और एक घायल हो गया। इससे सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों के साथ गोलीबारी में कथित रूप से उसके तीन सैनिकों सहित सात लोग मारे गए। इसके साथ पिछले हफ्ते से इस तरह की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 14 हो गयी है। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कई ट्वीट कर कहा कि भारतीय सैनिक के शव को क्षत-विक्षत करने की खबरों का मकसद पाकिस्तान की छवि धूमिल करना है। सीमा पर थमी फायरिंग
इस बीच, बुधवार शाम सीमा पर फायरिंग बंद हो गई। शाम 6 बजे तक सभी इलाकों में फायरिंग रुक गई। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट इलाके के अलावा भीमबेर, कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टरों में बुधवार सुबह 9 बजे से सीमापार से फायरिंग शुरू हुई थी। पाकिस्तान ने एलओसी पर मोर्टार सेल दागे और वहां से लगातार फायरिंग की जा रही थी। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और मोर्टार और भारी हथियारों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में फायरिंग की।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement