सामने आए भ्रष्टाचार के प्रमाण
मैंने
यह चेतावनी भी दी थी कि नोटबंदी की असली परीक्षा इसे लागू करने के तरीके
के द्वारा होगी। यह स्पष्ट है कि यह पूरा काम बिना किसी योजना और विचार के
किया गया। किसी भी विशेषज्ञ से सलाह नहीं ली गई। चलन में नोटों की उपयोगिता
को समझा नहीं गया, यहां तक कि नए नोट छापने के लिए नोट प्रिटिंग प्रेसों
की क्षमता के बारे में भी नहीं सोचा गया। 2000 के नोटों के बंडल पकड़े जाने
से आरबीआई, करेंसी चेस्ट एवं बैंक की शाखाओं में भी भ्रष्टाचार के प्रमाण
सामने आ गए हैं।