उत्कृष्ट विद्यालय प्रबन्धन समिति की कार्यशाला संपन्न
khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 9:52 PM (IST)
छबड़ा। बारां। उत्कृष्ट विद्यालय प्रबन्धन समिति की ओर से सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत समिति सभागार भवन छबड़ा ब्लाॅक छीपाबड़ौद छबड़ा में हुई कार्यशाला में सन्जू लोधा प्रधान पंचायत समिति छबड़ा के साथ ब्लाॅक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी दिनेश भार्गव, कार्यक्रम प्रभारी गंगाधर निर्मल, विकास अधिकारी बृजेश पाराशर और मुकुट बिहारी मीणा भी मौजूद रहे। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष लालचन्द मीणा रावा, रामभरोस सुखनेरी, कन्हैयालाल गौतम बरसत, सचिव देवीलाल मीणा सेवनिया, रामप्रसाद नागर सुखनेरी, रामेश्वर दयाल शर्मा टांचा, सेवाराम गुर्जर कुण्डी और घनश्याम भार्गव शंकरपुरा ने एसएमसी संचलन और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में अपने अनुभव बताए। कार्यशाला में छबड़ा छीपाबड़ौद से 148 सम्भागियों ने भाग लिया।