Our duty to serve farmers: Chief Minister Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, किसानों की सेवा करना हमारा फर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 3:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, किसानों की सेवा करना हमारा फर्ज
मुख्यमंत्री से बोले किसान - पहली बार हुआ इतना बड़ा कर्ज माफ मुख्यमंत्री ने जोधपुर के हनुमान सिंह, उदयपुर के रूपलाल गुर्जर, कोटा के तुलसीराम, चितौड़गढ़ के गंगाराम, बाड़मेर के कानाराम एवं टोंक के रामहंस से फसली ऋण माफी को लेकर बातचीत की। किसानों ने बताया कि पहली बार उनका इतना बड़ा कर्ज माफ हुआ है और उन्हें नया ऋण भी मिल गया है। किसानों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। गहलोत ने कहा कि हम हमारा फर्ज आगे भी इसी तरह निभाते रहेंगे। हमने ही की थी ब्याज मुक्त फसली ऋण की शुरुआत
गहलोत ने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने के साथ ही उन्हें नया लोन स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारी सरकार इस वर्ष करीब 16 हजार करोड़ रुपए के फसली ऋण वितरित करेगी। इसके अलावा खरीफ और रबी में खाद-बीज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार का पूरा प्रयास रहेगा कि किसानों को किसी तरह की तकलीफ नहीं हो। उन्होंने कहा कि हमारे पिछले कार्यकाल में हमने पहली बार किसानों को बिना ब्याज फसली ऋण देने की शुरूआत की थी। अब हमने ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की है जिसमें ऋण वितरण और कर्ज माफी में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो और पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों को इसका लाभ मिले।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement