khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 9:33 PM (IST)
बारां। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की ओर से शनिवार को साप्ताहिक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। वैश्य महिला जिलाध्यक्ष मन्जू गर्ग और जिला मंत्री सुनीता पोरवाल ने बताया कि 1 अप्रेल से 8 अप्रेल तक समर कैम्प का आयोजन चैमुखा बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मन्दिर के पास हाॅल में किया जाएगा। जिसमें आठ दिन तक नृत्य प्रशिक्षण, साड़ी रेपिंग, हेयर स्टाइल, रंगोली और पेपर क्यूलिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक बच्चों और युवतियों के साथ महिलाओं से 1 अप्रेल को डेढ़ से दो बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही है।