Organization has great importance in society and no one is bigger than organization - Vivek Vaishnav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज में संगठन का बहुत महत्व और संगठन से बड़ा कोई नहीं - विवेक वैष्णव

khaskhabar.com: शनिवार, 30 मार्च 2024 7:47 PM (IST)
समाज में संगठन का बहुत महत्व और संगठन से बड़ा कोई नहीं - विवेक वैष्णव
भूपाल सागर । समाज मे संगठन का बहुत अधिक महत्व है और संगठन से बड़ी कोई शक्ति नहीं हैं। मनुष्य जब एक होकर कार्य करता है तो प्रगति व विजय को अवश्य प्राप्त करता है। यह बात सबसे बड़े पत्रकार संगठन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष विवेक वैष्णव ने भूपालसागर कस्बे के रेलवे ट्रैक के समीप स्थित मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर परिसर में राजस्थान दिवस के मौके पर आयोजित भूपालसागर उपखण्ड क्षेत्र के पत्रकारों के होली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए कही। संघे शक्ति युगे युगे के सन्दर्भ मे जिलाध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि एकता का दुर्ग सबसे अभेद दुर्ग होता हैं। वैष्णव ने जार की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकार हितो के लिए हमेशा संघर्षरत एवं तत्पर रहता है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहता है। लेकिन आज के समय पत्रकारिता क्षेत्र में कई तरह की चुनोतियाँ भी पनप रही है जिसमे प्रमुख रूप से पत्रकारों की सुरक्षा और पत्रकारों के अनिश्चित आर्थिक भविष्य प्रमुख है और इस पीड़ा का विशेष रूप से शिकार ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार होते है। केन्द्र और राज्य सरकार ने पत्रकारों को लेकर कुछ योजनाएं और नीतियां तो बनाई जरूर हैं लेकिन वो सिर्फ ऊंट के मुँह में जीरा के समान साबित हो रही है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष वैष्णव ने सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए चलाई जा रही योजनाओ की विस्तृत जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ कैसे ले सके इसके लिए पत्रकारों को पूरी प्रक्रिया बताई।
स्थानीय कस्बे के रेल्वे लाईन के पास स्थित मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर प्रांगण में शनिवार को उपखंड क्षेत्र के पत्रकारो का होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन जनर्लिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, पत्रकार नरेन्द्र सेठिया भादसोड़ा, पत्रकार नंदलाल माली भादसोड़ा, पत्रकार सुनील कुमार ढाबड़िया कपासन, पत्रकार रवि चन्द्रन कपासन के अति विशिष्ठ आतिथ्य, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र सेन की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों के निर्देशन में जनर्लिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की भूपालसागर तहसील ईकाई की नवीन कार्यकारिणी सर्व सहमति से बनाई गई, जिसमे हरीश चंद्र पालीवाल को जिला संगठन मंत्री और धर्मेंद्र कुमार सेन ओर जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
इसी तरह भूपालसागर उपखंड की निर्विरोध कार्यकारणी मे अध्यक्ष पद पर पत्रकार घनश्याम विजयवर्गीय भूपालसागर, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल गर्ग जाशमा, महामंत्री अशोक कुमार शर्मा जाशमा, सचिव शिवपाल सिंह पंवार कांकरवा, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार खटीक आकोला, सचिव नन्द लाल तेली आकोला, प्रवक्ता आशीष कुमार कोदली भूपालसागर, कार्यकारणी सदस्य आशीष गर्ग जाशमा, रोहित शर्मा जाशमा ,सुरेश भील भूपालसागर आदि को चुना गया ।
सभी अतिथियों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार हरीश चन्द्र पालीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों का नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम विजयवर्गीय ने आभार व्यक्त किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement