Advertisement
HC का आदेश नवंबर तक यूपी में कराएं निकाय चुनाव

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जब स्थानीय निकाय का कार्यकाल खत्म होगा। तो निकाय के अनुसार अगले चुनाव होने तक प्रशासकों और अधिशासी अधिकारियों की तैनाती का पूर्वत नियम जारी रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकाय कार्यकाल बढ़ाने की दाखिल याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति एमके गुप्ता की डबल बेंच ने सुनवाई शुरू की तो अदालत में दलील दी गयी कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत निकाय में भी कार्यकाल बढाया जाना चाहिए । हालांकि विधि परामर्शी की दलीलों के बाद निकाय चुनाव में इस प्रक्रिया को मानने से हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया। यहां कहा गया कि निकाय को लेकर अधिनियम में इस तरह निर्देश नहीं दिये गये हैं।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से समय से चुनाव कराने का भी जवाब मांगा था । जिस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि वार्डों के परिसीमन व मतदाता सूची दुरुस्त होते ही चुनाव आयोग को दस्तावेज दे दिए जायेंगे। जबकि आयोग का कहना था कि राज्य सरकार से सभी दस्तावेज व सूचना मिलने के बाद वह 35 दिन में चुनाव देगा।
आयोग व राज्य सरकार के जवाब के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दोनों को नवंबर तक हर हाल में चुनाव पूरा कराने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद अक्टूबर तक राज्य सरकार को परिसीमन व मतदाता सूची आदि सभी चुनावी दस्तावेज चुनाव आयोग को उपलब्ध कराने होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


