इससे
पहले शुक्रवार सुबह संसद भवन में नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमलावर रुख
इख्तियार कर रहे विपक्ष ने आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी। बता दें
कि नोटबंदी को लेकर विपक्ष सदन में कई दिनों से हंगामा कर रहा है। विपक्ष
की मांग है कि प्रधानमंत्री चर्चा के दौरान पूरे समय तक सदन में मौजूद
रहें। वहीं सरकार कह रही है कि काले धन पर कार्रवाई से तकलीफ सिर्फ विपक्ष
को है, वह चर्चा नहीं चाहता। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री ने विपक्ष के इसी
विरोध के संदर्भ में कहा कि काले धन पर कार्रवाई की आलोचना वही लोग कर रहे
हैं जिन्हें तैयारी का मौका नहीं मिला।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS