Opposition slams Modi for his statement on noteban Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने विपक्ष को बताया भ्रष्टाचारी,मांगें माफी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 12:54 PM (IST)
मोदी ने विपक्ष को बताया भ्रष्टाचारी,मांगें माफी
वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की नीयत ठीक है, तो वह संसद से भाग क्यों रहे हैं। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन के अंदर नहीं बोल रहे, पर सदन के बाहर बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर 72 घंटे दे दिए जाते तो विरोध नहीं करते, उन्होंने कहा कि हम लोग काले धन का समर्थन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर आयोजित इस समारोह में कहा था कि विपक्ष को हमारी तैयारियों से दिक्कत नहीं है बल्कि नोटबंदी के ऐलान ने उन्हें तैयारी करने का मौका नहीं दिया इसलिए भडक़े हैं वो। विपक्ष के नेताओं ने सदन में ‘प्रधानमंत्री माफी मांगो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जजयू नेता शरद यादव ने कहा कि मोदी ने विपक्ष को काले धन का संरक्षक बताया है, यह बहुत शर्मनाक और गंभीर आरोप है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि सारे विपक्ष को काले धन वाला बता दिया, इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। वहीं तृणमूल कांग्रेस के सासंद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बयान को लेकर माफी मांगनी ही होगी। हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement