Opposition slams Modi for his statement on noteban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने विपक्ष को बताया भ्रष्टाचारी,मांगें माफी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 9:17 PM (IST)
मोदी ने विपक्ष को बताया भ्रष्टाचारी,मांगें माफी
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर शीतकालीन सत्र शुरू होने के दिन से ही जारी हंगामे में पीएम नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को संसद से बाहर एक कार्यक्रम में किए गए हमले से विपक्ष और भडक़ गया और पीएम से माफी की मांग करते हुए जमकर हंगामा बरपाया। शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को लेकर भारी हंगामा किया जिसमें उन्होंने कहा था कि नोटबंदी का विरोध करने वालों की पीड़ा यह है कि उन्हें तैयारी का मौका नहीं मिला। विपक्ष ने मोदी के इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी होगी। सदन में ‘प्रधानमंत्री माफी मांगो’ के नारे भी लगाए गए। हंगामे के चलते कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। संसद के शीतकालीन सत्र के 8वें दिन 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने पीएम को सदन में बुलाने की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया। सदन में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पुस्तक के विमोचन समारोह में पीएम मोदी ने जो भाषण किया, उस पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। आजाद ने कहा, ‘उन्होंने जिस तरह से आरोप लगाया है कि विरोधी पार्टियां ब्लैक मनी के फेवर में हैं, यह पूरे सदन का अपमान है। प्रधानमंत्री जी किस तरह से यह आरोप लगा सकते हैं।’ कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष पर संसद को डिरेल करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सरकार ने तो देश को ही डिरेल कर दिया है। आजाद ने कहा कि पीएम मौजूद रहेंगे, तभी बहस होगी। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement