Open Congress Polls by Haji Mahbub statement - Rakesh Tripathi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाजी महबूब के बयान से खुली कांग्रेस की पोल - राकेश त्रिपाठी

khaskhabar.com: बुधवार, 06 दिसम्बर 2017 6:31 PM (IST)
हाजी महबूब के बयान से खुली कांग्रेस की पोल - राकेश त्रिपाठी
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने हाजी महबूब के बयान का सहारा लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। त्रिपाठी ने कहा कि हाजी महबूब के बयान से स्पष्ट हो गया कि सुन्नी वक्फ वोर्ड भी राम मंदिर मसले का जल्द निपटारा चाहता है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील की हैसियत से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने सुन्नी वक्फ बोर्ड का पक्ष रखने के बजाय कांग्रेस का पक्ष रखा। वकील के तौर पर कपिल सिब्बल को कानूनी प्रावधानों का उल्लेख करना चाहिए था लेकिन कपिल सिब्बल ने योजनाबद्ध तरीके से अपने मुवक्किल की इच्छा के विपरीत सुनवाई टालने के लिए विशुद्ध सियासी दलील रखी। त्रिपाठी ने कहा कि हाजी महबूब के बयान से कांग्रेस की पोल खुल गई है। कांग्रेस के इस तर्क को हाजी महबूब ने खारिज कर दिया कि कपिल सिब्बल की दलील एक वकील के तौर पर थी। वकील मुवक्किल की मंशा के अनुरूप ही दलील रखता है जबकि कपिल सिब्बल ने कांग्रेस की मंशा के अनुरूप राम मंदिर निर्माण के मार्ग में रोड़े अटकाने की नीयत से सुनवाई टालने की वकालत की। त्रिपाठी ने कहा कि सैकड़ों वर्षो से रामलला के भक्त अन्याय झेलने को मजबूर रहे है। दासता का प्रतीक विवादित ढांचा तो 25 वर्ष पहले गिर गया लेकिन करोड़ो हिन्दूओं के ईष्ट प्रभु राम की जन्मभूमि अब भी न्याय की बाट जोह रही है। न्याय की अंतिम चैखट पर जब फैसला आने में कुछ ही समय बचा है तब भी कांगे्रस अपने कुत्सित प्रयास से बाज नहीं आ रही है। कपिल सिब्बल की सुनवाई टालने की दलील ने बहुसंख्यक हिन्दू जनमानस को ठेस पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement