online thagi in agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइबर क्रिमिनल ने एजेंट और शिक्षक को लगाया हजारों का चूना

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 6:20 PM (IST)
साइबर क्रिमिनल ने एजेंट और शिक्षक को लगाया हजारों का चूना
आगरा। आगरा में साइबर क्रि​मनल ने एक टीचर और फाइनेंस कंपनी के एजेंट के खाते से रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें जानकारी हुई। साइबर शातिरों ने शिक्षक और फाइनेंस कंपनी के एजेंट को निशाना बना लिया। एक के खाते से 46 हजार तो दूसरे के खाते से सात बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने में इसकी तहरीर दी। शास्त्रीपुरम में विवेकपुरी निवासी वर्षा राजौरिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके खाते से बुधवार रात 11.02 बजे 40 हजार रुपये पार हो गए। मोबाइल में आए मैसेज को देखने पर उसे जानकारी हुई। सुबह 6.08 बजे बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम ब्लॉक करा दिया। इसके बाद भी साइबर शातिरों ने सुबह 6.44 बजे उनके खाते से छह हजार रुपये और निकाल लिए। जिसके बाद उन्होंने थाना सिकंदरा में मामले की शिकायत की। बल्केश्वर कॉलोनी निवासी मनोज श्रीवास्तव टाटा केपिटल फाइनेंस में एजेंट हैं। 10 अप्रैल को उनके खाते से रात 11.11 बजे से 11.25 बजे के बीच सात बार में पांच-पांच हजार रुपये निकाले गए। उन्होंने पासबुक में एंट्री कराई तो ये रुपये पेटीएम मोबाइल सोल्यूशन द्वारा निकाले जाने की जानकारी हुई। मनोज का कहना है कि उनके खाते में ऑन लाइन या मोबाइल बैंकिंग की सुविधा नहीं है। इसके बाद भी खाते से रुपये निकले गए। मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement