Ongoing trouble Indrapit Singh committed suicide by shooting himself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परेशान चल रहे इन्द्रपीत सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जनवरी 2018 6:06 PM (IST)
परेशान चल रहे इन्द्रपीत सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की
अमृतसर। पिता का अश्लील वीडियो वायरल होने से परेशान चल रहे युवक ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटे इन्द्रप्रीत सिंह ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ली है। घायल अवस्था में उन्हें आई.वी.वाई. अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि पिता के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इंद्रप्रीतभी आरोपों के घेरे में आ गए थे। पीड़ित महिला के बयानों पर पुलिस ने चरणजीत सिंह चड्ढ़ा तथा इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अदालत में पीटीशन दायर करने के बाद इंद्रप्रीत जमानत पर चल रहे थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा इंद्रप्रीत के छोटे भाई हरजीत चड्ढा के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement