One wanted accused of illegal arms trade arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियार की खरीद फरोख्त का वांछित एक आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 9:12 PM (IST)
अवैध हथियार की खरीद फरोख्त का वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। मण्डफिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में इस मामले में 2 पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मण्डफिया पुलिस ने 11 अप्रेल को मण्डफिया थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस व एक तलवार जब्त की थी, जिसमे अनुसंधान के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष थी। थानाधिकारी मंडफिया ओमसिंह चुण्डावत उ.नि. के नेतृत्व मे अवैध पिस्टलो की खरीद फरोख्त के उक्त मामले मे वांछित आरोपी मण्डफिया निवासी विष्णु पुत्र रामलाल खटीक को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement