One-time help application extended till 31st January-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक मुश्त सहायता के आवेदन तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 4:14 PM (IST)
एक मुश्त सहायता के आवेदन तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ाया
जयपुर। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछडे मेधावी अभ्यर्थियों के शैक्षिक उत्थान के लिये संचालित एक मुश्त सहायता राशि दिये जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 31 जनवरी 2018 तक बढ़ा दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक महावीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछडे़ मेधावी अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस प्रतियोगी परीक्षा में अन्तिम रूप से चयन होने पर 50 हजार रुपये, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस प्रतियोगी परीक्षा में अन्तिम रूप से चयन होने पर 30 हजार रुपये तथा राष्ट्रीय स्तर के सूचीबद्व आईआईटी, आईआईएम, एम्स एवं एनएलयू में प्रवेश पाने वाले मेधावी छात्रों को 25 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। योजना की पात्रता एवं दिशा निर्देश की विस्तृृत जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement