One of the angry workers burnt effigies DC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुस्साए वन कर्मियों ने फूंका डीसी का पुतला

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 10:45 PM (IST)
गुस्साए वन कर्मियों ने फूंका डीसी का पुतला
मानसा। वन विभाग फील्ड वर्कर यूनियन (सीटू) की जिला शाखा द्वारा किए जा रहे संघर्ष के दौरान सोमवार को उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा का पुतला फूंका गया। इस दौरान वन कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मांग की कि वन विभाग में करोड़ो रुपये का गबन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने, बकाया वेतन देने व जबरन काम से हटाए कर्मियों को दोबारा काम पर रखने की मांग उठाई। सीटू के प्रांतीय सचिव एडवोकेट कुलविंदर सिंह, वन विभाग फील्ड वर्कर यूनियन सीटू के प्रधान घोका दास, जिला चेयरमैन काला खान ने कहा कि पिछले पांच दिनों से दिन रात वन कर्मी धरने पर बैठे हैं, लेकिन उपायुक्त को वन कर्मियों के साथ बातचीत करने की फुरसत नहीं है। उनके अनुसार वन अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के सभी सबूत देने के बावजूद कोई कार्यवाही जिला प्रशासन नहीं कर रहा। जब तक मजदूरों को उनका हक नहीं मिलता तथा भ्रष्ट अधिकारियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आगामी 30 नवंबर को वन कर्मियों द्वारा सहयोगी संगठनों को साथ लेकर शहर में रोष मार्च किया जाएगा। इस मौके निर्मल सिंह, जिंदर सिंह, जस्सा सिंह, रोशनी खान, जगतार सिंह, मक्खन सिंह, राजा सिंह, हाकम सिंह, लीला सिंह व सुलक्खन खान भी हाजिर थे।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement