धौलपुर। जिले के मनियां थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पार्वती नदी में गणेश विसर्जन करने आए एक दर्जन युवकों में से दो युवक नदी में बह गए। जिनमें से एक युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक उत्तरप्रदेश सैया के रहने वाले है। दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व लोगों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार युवक आकाश और महावीर विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले गए। जिसके चलते महावीर की मौत हो गई।