श्रीगंगानगर। बीएसएफ ने अनुपगढ इलाके में अवैध हथियार संबंधी खुफिया सूचना के आधार पर हथियार तस्कर को पकडऩे के लिए विशेष ऑपरेशन चलाकर कारवाई की गई है। सीमा सुरक्षा बल की 8 वीं वाहिनी एवं स्थानीय पुलिस अनुपगढ़ के साथ सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व महेन्द्र सिंह, डीसीजी द्वारा किया गया। टीम द्वारा पतरोड में संदिग्ध व्यक्ति बलदेव सिंह उम्र तकरीबन 65 वर्ष निवासी गांव 1 एचए के मकान पर घेरा डाला गया तथा सघन रूप से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति बलदेव सिंह के पास से एक 315 बोर पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए। सूचना के आधार पर ही संदिग्ध के निवास से 4032 बोतलें देशी शराब भी बरामद की गई। वहीं दूसरा आरोपी सुधीर बिश्नोई मौका पाकर फरार हो गया। पकडे गए संदिग्ध से बीएसएफ व पुलिस पूछताछ कर रही है।