चूरू के गांव छाजुसर के दो परिवारों के सात लोग जीप में सवार होकर बीनासर गांव की बैंक आए हुए थे। जीप में तीन महिलाएं व एक बच्ची भी सवार थी। वापसी में बीनासर से रवाना होकर कुछ ही दूर पहुंचे थे कि जीप असंतुलित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।