One driver died in collision between two trucks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मार्च 2024 7:35 PM (IST)
दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत
उदयपुर। शहर के समीप देबारी से गुजरने वाले चित्तौड़गढ़ हाईवे पर घाटा वाली माताजी मंदिर के समीप शुक्रवार को दो ट्रकों की भिडंत हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मार्बल से भरे ट्रक चालक ने हाईवे पर घाटा वाली माताजी के समीप ढलान में ब्रे लगाया। जिससे पीछे से तेज रफ्तार आ रहा सब्जी से भरा ट्रक टकराया गया। जिससे उस ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। जिसमें चालक और खलासी बुरी तरह फंस गए। उसके चालक की मौके पर मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला था। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मार्बल से भरे ट्रक को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement