one-day seminar on November 19 in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एग्रीविजन पर एक दिवसीय सेमिनार 19 नवम्बर को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 12:32 PM (IST)
एग्रीविजन पर एक दिवसीय सेमिनार 19 नवम्बर को
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा कृषि व वेटरनरी छात्र-छात्राओं के लिए एग्रीविजन एग्री वेट एज्यूकेशन फॉर एन्टरप्रेन्योरशिप विषय पर एक दिवसीय सेमिनार 19 नवम्बर को वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में कृषि और पशु चिकित्सा शिक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। आयोजन सचिव व प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. आर.के धूडिय़ा ने बताया कि शनिवार को सेमिनार प्रात: 10.30 बजे प्रारम्भ होगी। भारतीय पशुचिकित्सा परिषद् के अध्यक्ष डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. छीपा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत करेंगे। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement