khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 3:01 PM (IST)
कोटा। कैथूनीपोल थाना इलाके में एक नाबालिग बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया पीडि़त बालक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी थी, कि आरोपी राजू लोधा करीब एक साल से उसके बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा है। बताया जा रहा है की आरोपी पीडित बालक को सुुनसान इलाके में ले जाता था ओर कुकर्म करता था। वहीं पुलिस का कहना की आरोपी राजू लोधा स्टेशन इलाके का रहने वाला है, जो की कैथूनीपोल इलाके में सब्जी का ठेला लगाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीडित बालक का मेडिकल भी करवा लिया है। जिसमें बालक के साथ कुकर्म की पुष्टी हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।