Once again the red-faced relationship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 8:18 PM (IST)
एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार
गुरदासपुर। एक बार फिर जिले में रिश्ते शर्मसार हो गए और नजदीकी रिश्तेदारों ने ही मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के मुताबिक पानीपत निवासी नाबालिग मासूम गुरदासपुर आई थी। जहां उसके ही रिश्तेदारों ने उसे एक होटल में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद अब पीड़िता न्याय की तलाश में पुलिस से लेकर सभी की दर पर भटक रही है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने बाल सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने पीड़िता के महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए। जानकारी के मुताबिक ये मामला करीब छह महीने पुराना है और अब पानीपत पुलिस की सिफारिश पर गुरदासपुर की सिटी पुलिस ने मामले मंे कार्रवाई शुरू की है। पीड़िता ने आरोपियों के रुप में अपनी बुआ के लड़के सोएब, चाचा आलम, चाची रुही और भुआ के लड़के की पहचान की है। लेकिन जिसे छह महीनों तक न्याय नहीं मिला। उसे अब फिर कब तक मिलेगा। इसमें संशय बना हुआ है..... यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या फलसफ़ा है तलाक़ का यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement