कानपुर। रणजी ट्राफी में लगातार हार के बाद
आखिरकार यूपीसीए को सुरेश रैना के सामने झुकना ही पड़ा। रैना ने अपनी शर्तों के साथ
टीम में वापसी की। जिससे एक बार फिर वह कप्तान और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार
बनेगें।
6 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में प्रवीण
कुमार को लेकर सुरेश रैना और मुख्य कोच मनोज प्रभाकर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।
जिसके चलते रैना ने दोनों पारियों में बल्लेबाज़ी करने से मना कर दिया था। कोच और
उनके बीच पीके को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि मध्यस्थता के लिए बोर्ड के एक ऊंचे
अधिकारी को आना पड़ा लेकिन वह भी समझौता कराने में विफल रहे थे। जिससे नाराज़ होकर
यूपीसीए ने मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ खेले गए मैच में रैना का टीम में चयन नहीं किया
गया।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले