On the path of development of women rival men-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास के पथ पर महिलाएं पुरूषों की प्रतिद्वन्द्वी नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 3:59 PM (IST)
विकास के पथ पर महिलाएं पुरूषों की प्रतिद्वन्द्वी नहीं
जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि महिलाओं में काफी क्षमताएं हैं जिन्हें पहचानने की जरूरत है। विकास के पथ पर महिलाएं पुरूषों की प्रतिद्वन्द्वी नहीं बल्कि उनकी पूरक हैं। दोनों मिलकर साथ चलें तो कई बदलाव लाए जा सकते हैं।श्रीमती राजे रविवार को ब्रिक्स महिला सांसद मंच की बैठक के समापन समारोह में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पर्यटन एवं महिला व बाल विकास जैसे क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। राजस्थान जैसे प्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद महिलाएं घूंघट से बाहर आई हैं और उन्होंने नीति-निर्माण की प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभाना शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता लागू करने की हमारी पहल के बाद युवाओं और महिलाओं का प्रतिनिधित्व इसमें बढ़ा है। आज शिक्षित जनप्रतिनिधि नीचे के स्तर तक सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement