old lady killed in an accident in jhalawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेंशन लेकर जा रही वृद्धा को मारी टक्कर, हुई मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 09:08 AM (IST)
पेंशन लेकर जा रही वृद्धा को मारी टक्कर, हुई मौत
झालावाड़। जिले के रटलाई में बैंक से पेंशन लेकर अपने गांव टेकली जा रही वृद्धा की कस्बे के भालता मार्ग पर बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं चालक और बाइक पर बैठा बालक घायल हो गए। एसएचओ फजलुर्रहमान ने बताया कि लालसिंह दरगाह के नजदीक आदर्श विद्या मंदिर से बालक को लेकर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान टेकली निवासी वृद्धा रूपाबाई लोधा (70 ) को उसने टक्कर मार दी। इससे महिला गम्भीर घायल हो गई। उसे पुलिस वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं घायल बाइक सवार घायल लालसिंह का उपचार किया। वहीं बाइक सवार बालक जीवन को गंभीर रूप से घायल होने पर झालावाड़ रेफर किया गया है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement