Advertisement
भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन करें अधिकारी : राहुल

इस दौरान पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने सुजानगढ़ के पार्वतीसर, सारोठिया, गोपालपुरा सहित विभिन्न गांवों की पेयजल समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया तथा विभिन्न मसलों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने इस दौरान कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मसलों पर अधिकारियों को प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजना-परियोजनाओं पर अकूत राशि खर्च की जाती है। इनका समुचित क्रियान्वयन होने में ही इस खर्च की सार्थकता है।
जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने अधिकारियों से कहा कि वे बैठक में दिए गए निर्देशों की समुचित पालना सुनिश्चित करें और यह देखें कि जिले में सरकार की ओर से संचालित-स्वीकृत सभी योजना-परियोजनाओं का समुचित क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अधिकारियों की ओर से कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चूरू प्रधान दीपचंद कस्वां ने भैरूंसर गांव में दो साल से चल रही पेयजल समस्या तथा जिला मुख्यालय स्थित सरदारशहर रोड पर क्षतिग्रस्त प्रवेश द्वार की ओर ध्यान आकर्षित किया तथा एनआरएचएम की ओर से पिछले पांच साल में कराए गए कार्यों की जांच की जरूरत पर बल दिया।
तारानगर प्रधान संजय कस्वां ने तारानगर के ट्रोमा अस्पताल ऑपरेशन थिएटर की छत से पानी टपकने तथा लैब का निर्माण सही जगह पर नहीं करवाने की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों की पेयजल समस्या के भी समाधान की जरूरत बताई। दिशा सदस्य कुलदीप पूनिया ने विभिन्न मसलों पर ध्यान आकर्षित किया और जन समस्याओं के त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा ढाका ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न बिंदुओं में हुई प्रगति से अवगत करवाया।
इस दौरान कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंघल, डीवाईएसपी जयप्रकाश, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, नगर परिषद कमिश्नर अभिलाषा सिंह, पीएचईडी एसई आरके राठी, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, डिस्कॉम एक्सईएन अनिल पूनिया, उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, डीईओ माध्यमिक गोविंद सिंह राठौड़, समसा एडीपीसी सांवरमल गहनोलिया, सरदारशहर ईओ भगवान सिंह, आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कपिला, सीडीपीओ सीमा सोनगरा, लेखाधिकारी चैनाराम, विक्रम गुर्जर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


