Advertisement
पेयजल-विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारीः जिला कलक्टर

संपर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो सकताए उनमें परिवादियों को संतुष्ट कर बताएं कि उक्त काम क्यों नहीं हो सकता हैघ् जो कार्य एमसीसी में अनुमत नहीं हैं, उनकी तैयारियां पूर्ण रखी जायें। ई-फाईलिंग व्यवस्था को शत-प्रतिशत लागू करते हुए पत्रावलियों और पुराना रिकॉर्ड भली-भांति संधारित किया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी पत्रावलियों पर उसी दिन कार्यवाही करते हुए ई-फाईलिंग में डिस्पोजल टाईम में लगातार सुधार करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों की साप्ताहिक समीक्षा भी की जाये। नशा मुक्ति अभियान से संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित कार्य पूर्ण कर अभियान को सफल बनाया जाये।
बैठक में जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस रजत यादव, नगर विकास न्यास सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, रीना छिम्पा,यशपाल आहूजा, डॉ. दीपक मोंगा, धीरज चावला, रामेश्वरलाल, सहायक निदेशक लोक सेवाएं ऋषभ जैन, आशीष गुप्ता, सुमित्रा बिश्नोई, डॉ. मुकेश मेहता, पदमप्रकाश कोठारी, मोहनलाल अरोड़ा, सूबे सिंह रावत, पन्नालाल कड़ेला, सीताराम जांगिड़, सुखमन सिंह जौहल, विक्रम सिंह, विजय कुमार, डॉ. नरेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


