Office bearers and executive members administered oath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2024 9:59 PM (IST)
पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
उदयपुर। दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा कुन्थु महिला जागृति मंच के पदाधिकारियों व नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समाज अध्यक्ष ऋषभ जगीसोत ने शुक्रवार को संरक्षक रतनदेवी नावड़िया, संरक्षक वन्दना लोलावत, कार्याध्यक्ष किरण मेहता, अध्यक्ष लीला कुर्डिया, सचिव मैना भोरावत, उपाध्यक्ष सोनल लोलावत सहित अन्य सदस्यों को बधाई देकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुन्तीलाल जैन, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष सुमति लाल दुदावत, समाज महामन्त्री अनिल मेहता, अतिविशिष्ट अतिथि मांगीलाल नावड़िया व कई गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिका जैन ने और सचिव मैना भोरावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement