मेवात । जिले कुतबगढ़ में शनिवार को बाल्मिीकी प्रकट दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सड़क लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह ने भाग लिया। उन्होंने इस उन्होंने कहा कि आगामी 1 नवम्बर को हरियाणा की स्वर्ण जयंती अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुड़गांव आ रहे है। उन्होंने कहा कि इस समारोह को कामयाब बनाने के लिए मेवात से ज्यादा से ज्यादा लोग गुड़गांव पंहुचे । उन्होंने पिछले दो साल में हरियाणा सरकार के कार्यकाल के विकास कार्यो से लोगों को अवगत कराया। मंत्री ने लोगों से कहा कि निकट भविष्य में 23 अक्तूबर को प्रदेश के सीएम मनोहर लाल मेवात दौरे पर आ रहे है। जंहा पर मेवात के विकास के लिए करोड़ो रूपये की योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसलिए मेवात के लोग सीएम की रैली में अवश्य नूंह पंहुचे।