Observer observed voter slip distribution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यवेक्षक ने किया वोटर पर्ची वितरण का अवलोकन

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 दिसम्बर 2023 1:22 PM (IST)
पर्यवेक्षक ने किया वोटर पर्ची वितरण का अवलोकन
श्रीगंगानगर। करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव 2023 के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक सी. सुदर्शन रेड्डी (आईएएस) द्वारा गुरूवार को पदमपुर क्षेत्र में बीएलओ की ओर से किये जा रहे वोटर पर्ची वितरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान पर्यवेक्षक ने बीएलओ द्वारा 14, 15, 16 व 18 बीबी सहित अन्य क्षेत्रों में वितरित की जा रही वोटर पर्ची प्रक्रिया को देखा। उन्होंने बीएलओ से अब तक वितरित हुई वोटर पर्ची की जानकारी लेते हुए प्रत्येक मतदाता तक उक्त पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने चक 15 बीबी में मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण करते हुए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ पदमपुर एसडीएम बिजेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement