NSS camp concludes in Hindaun city in Karauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनएसएस शिविर का समापन, बच्चों को दी विभिन्न जानकारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 3:27 PM (IST)
एनएसएस शिविर का समापन, बच्चों को दी विभिन्न जानकारी
करौली। यहां हिण्डौन सिटी स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा शिविर का गुरुवार को विधिवत समापन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक आयोजन हुए। इनमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ व स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि उप प्राचार्य सम्बल लाल मीना, प्रोफेसर मोहनलाल गुप्ता, प्रोफेसर सोनम बाबनिया व कार्यक्रम प्रभारी गोविंदसहाय मीणा ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर इकाई अ के 50 विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान और बगीचे की सफाई की। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने पौधरोपण किया और पर्यायवरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने उपखंड के दो गांवों में जनचेतना रैली निकालकर स्वच्छता का भी सन्देश दिया।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement