Advertisement
एनआरसीसी ने इशरा गांव में लगाया पशु स्वास्थ्य शिविर

इस अवसर पर डॉ.शान्तनु रक्षित, वैज्ञानिक ने केन्द्र की प्रसार गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि पशुपालन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि में केन्द्र की सक्रिय सहभागिता के पीछे मूल ध्येय वैज्ञानिक ज्ञान की भलीभांति जानकारी उष्ट्र पालकों तक पहुंचाया जाना है। वहीं वेज्ञानिक डॉ. श्याम सुंदर चौधरी ने पशुधन से श्रेष्ठ उत्पादन लेने हेतु पशुओं के रखरखाव, आहार व्यवस्था, पोषण, जनन आदि के साथ उसके स्वास्थ्य पहलू के संबंध में विशेष ध्यान देने की बात कही। केन्द्र के डॉ. काशी नाथ, पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शिविर में लाए गए ऊँटों में तिबरसा (सर्रा) रोग के बचाव हेतु टीकाकरण किया गया । साथ ही पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई और बाह्य परजीवियों के बचाव हेतु दवा वितरित की गई। इस दौरान कुछ पशुओं के खून व मिंगनी के नमूने जाँच हेतु लिए गए। पशु पालकों को केन्द्र में निर्मित ‘करभ’ पशु आहार व खनिज मिश्रण भी वितरित किए गए ।
एनआरसीसी द्वारा आयोजित इस गतिविधि में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सिरोही की ओर से डॉ. सुरेन्द्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन सहायकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। वहीं पिंडवाड़ा आबूरोड़ के विधायक समाराम गरासिया एवं महिला सरपंच सुंदर देवी ने भी इस महत्वपूर्ण गतिविधि के लिए केन्द्र के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवाराम, सदस्य, पशुधन विकास कमेटी, सिरोही ने पशुधन को लेकर अपनी बात रखीं। केंद्र के मनजीत सिंह, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी ने शिविर में पंजीयन, दाना-आहार वितरण आदि कार्यों में सहयोग किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


