Advertisement
ग्रेनो प्राधिकरण में अब क्यूआर कोड से होगा चालान का वेरीफिकेशन

अब आवंटी भुगतान के लिए जब भी चालान जनरेट करेगा, उस पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। चालान की एक काॅपी प्राधिकरण के रिकाॅर्ड में भी लगा दी जाएगी। इसी क्यूआर कोड से जब चाहें, वेरीफिकेशन हो जाएगा। चालान पर दो क्यूआर कोड होगा। एक क्यू आर कोड से भुगतान की सामान्य डिटेल आ जाएगी और दूसरे से रीयल टाइम पेमेंट, भुगतान का मोड सहित अन्य जरूरी जानकारी अंकित रहेगी। इससे चालान में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेगा।
बैंक का दावा है कि हाई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस क्यूआर कोड के जरिए वित्तीय चालान का वेरीफिकेशन करने वाला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रदेश में पहला सरकारी विभाग बन गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि वित्तीय लेनदेन का वेरीफिकेशन करने के लिए यह सबसे कारगर तरीका साबित होगा। इसका फायदा सभी को मिलेगा। अगर किसी ने गलत चालान लगाया, तो क्यूआर कोड से तत्काल पकड़ में आ जाएगा। साथ ही वेरीफिकेशन में लगने वाला समय भी बचेगा।
इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम वित्त विनोद कुमार, डीजीएम अभिषेक जैन, जीएम प्लानिंग लीनू सहगल, ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और एचडीएफसी बैंक से गौरव सिंह व एसपी सिंह भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


