Now the threshing note coming out of the ATM in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब आगरा में एटीएम से निकला चूरन वाला नोट

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 1:13 PM (IST)
अब आगरा में एटीएम से निकला चूरन वाला नोट
आगरा। आगरा में एक बैंक के एटीएम से 500 रुपये का चूरनवाला नोट निकला है। बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी गई है। प्राइवेट कंपनी में सेल्स का काम करने वाले पवन यादव ने बताया कि बुधवार को 10:45 बजे खेरिया मोड़ स्थित एटीएम से 600 रुपये निकाले। सौ का नोट कुछ फटा हुआ था, लेकिन 500 का नोट देखकर वह हैरान रह गए। उस पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था और हिंदी में भारतीय मनोरंजन बैंक। साइड में लिखा था चूरन लेवल। मैं धारक को पांच सौ रुपये अदा करने का वचन देता हूं की जगह लिखा है मैं धारक को पांच सौ कूपन अदा करने का वचन देता हूं। नोट का रंग एकदम असली की तरह है। एक बार में पहचानना मुश्किल है कि असली नोट है या चूरनवाला।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement