Now only after the celebration of freedom will held work in the offices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब तो आजादी के जश्न के बाद ही होगा कार्यालयों में काम-काज

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2017 9:43 PM (IST)
अब तो आजादी के जश्न के बाद ही होगा कार्यालयों में काम-काज
झुंझुनूं। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में यदि आपका कोई काम-काज अटका है तो अब 15 अगस्त यानि आजादी के जश्न मनाने के बाद ही हो पाएगा। क्योंकि आने वाले आठ दिनों तक बाबूओं की हड़ताल के चलते कोई फाइल या कागज आगे नहीं बढ़ पाएगी। दरअसल अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं में भी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर हर ब्लॉक पर धरना शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट पर धरने को मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी पंवार तथा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी तीन सूत्री मांगें नहीं मानेगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल कर्मचारी 8 से 11 अगस्त तक हड़ताल पर हैं। 12 अगस्त को शनिवार और 13 अगस्त को रविवार होने से वैसे ही अवकाश हैं। 14 अगस्त को कर्मचारियों ने एच्छिक अवकाश ले रखा है और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में अब कार्यालय 16 अगस्त को ही खुलेंगे। झुंझुनूं में 11 अगस्त को जिलेभर के कर्मचारी हुंकार रैली भी निकालेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement