Now online application for driving license and vehicle registration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के लिए अब आॅनलाइन आवेदन

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 5:18 PM (IST)
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के लिए अब आॅनलाइन आवेदन
कैथल। जिला में ड्राईविंग लाईसैंस व वाहन पंजीकरण के लिए आने वाले लोगों को सभी तीनों उपमंडलों कैथल, गुहला व कलायत के ई-दिशा केंद्रों में अब फाईल बनवाकर लाने की जरूरत नही पड़ेगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी ई-दिशा केंद्रों में हेल्प डैस्क स्थापित करके ये फार्म ऑनलाईन मुफ्त भरने की प्रक्रिया आज से ही शुरू की जा रही है। प्रदेश सरकार के सभी जिलों में इन सेवाओं के लिए अब एक जैसी फीस तथा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम शुरू किया जा रहा है। जिला उपायुक्त संजय जून ने बताया कि अब एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी नए गैर काॅमर्शियल लाईसेंस के लिए मेडिकल टेस्ट की भी जरूरत नही पड़ेगी यानि अब लोगों को बिना मेडिकल टैस्ट के लिए लाइसैंस बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। कम्प्यूटर टैस्ट के साथ एक टैस्ट और सिस्टम ऐसा जोड़ा जा रहा है, जिसमें रंगों की पहचान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कुछ प्रश्रों के उत्तर देने पर ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ई-दिशा केंद्र में हेल्प डेस्क व सुविधा डेस्क की सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसके तहत आवेदक को ऑनलाईन फार्म की सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सुविधाएं तुरंत दी जाएंगी, जिसके लिए किसी भी प्रकार शुल्क नही लिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह सुविधा शीघ्र ही जिला के सभी अटल सेवा केंद्रों पर भी शुरू करने का प्रस्ताव है।
जून ने बताया कि इन ई-दिशा केंद्रों पर स्थापित किए गए कम्प्यूटरों पर दोहरी स्क्रीन की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें स्क्रीन का एक भाग सेवाएं देने वाले कर्मचारी की तरफ तथा दूसरी स्क्रीन आम जनता की तरफ होगी, ताकि आवेदक इस स्क्रीन से अपनी सूचनाओं को व्यक्तिगत तौर पर चैक करके गल्तियों को दुरूस्त करवा सके। सभी प्रकार की फीस व शुल्क एक ही काउंटर पर लिए जाएंगे तथा उपभोक्ता को मौके पर ही उसकी रसीद दी जाएगी। इस कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। इसी के साथ-साथ ऑनलाईन फाईल जमा करने के बाद किसी भी उपभोक्ता को ड्राईविंग लाईसैंस तथा रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए ई-दिशा केंद्र के चक्कर काटने की जरूरत नही पड़ेगी। फार्म जमा करने के समय उपभोक्ता को आवेदक का नाम, पता लिखा लिफाफा शुल्क के रूप में ३० रुपए जमा करवाने होंगे तथा ये दस्तावेज निर्धारित समयावधि के बाद आवेदक के घर पहुंचाए जाएंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement