Advertisement
अब उदयपुर में प्लॉटिंग के लिए पहाड़ी नहीं की जाएंगी समतल

जिला कलक्टर ने कहा कि सुखाड़िया सर्किल और फतहसागर पर डिस्पोजेबल कप के कचरे की समस्या के समाधान के लिए कचरा फैलाने वालों की पहचान करना आवश्यक है। इसके लिए उन्होने प्रत्येक स्टॉल संचालक को डिस्पोजेबल कप पर अपने स्टीकर चिपकाने के लिए पाबंद किया जाना जरूरी है।
उन्होंने नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में सभी स्टॉल संचालकों को आदेश जारी कर स्टीकर लगाने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए ताकि कचरा फैलाने वालों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके। इससे स्टॉल संचालक अपने ग्राहकों को कचरा फैलाने से रोकने के लिए बाध्य होंगे।
इसके अलावा इन स्थानों पर लगने वाले खाने-पीने की वस्तुओं के ठेले वालों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित करने को भी कहा। ठेले संचालकों से बैठक कर इस पर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश उन्होने दिए। पर्यटन स्थलों पर डस्टबीन रखने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। सड़कों पर आ रहे पेंथर की रोकथाम को लिए उपाय खोजने, श्वान की जनसंख्या पर नियंत्रण जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, कृषि सहायक निदेशक डॉ डीपी सिंह, नगर निगम अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश पुजारी, रेंजर कैलाश मेनारिया, मेनार सरपंच प्रमोद, उप सरपंच मांगी लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वेटलेंड विकास के कार्यों पर चर्चा
हाल ही में वेटलैंड सिटी (रामसर साइट) के रूप में देश के तीन शहरों का चयन हुआ है जिनमें भोपाल व इंदौर के साथ उदयपुर भी शामिल है। उदयपुर के मेनार तालाब पर होने वाले विकास कार्यों जैसे पिलर लगाने, फैसिंग, टापू विकसित करने, आईपोमिया हटाने, कचरा पात्र लगाने जैसे कार्यों की चर्चा की गई। इसके अलावा चावंड व अन्य तालाबों को वेटलैंड के रूप में विकसित करने पर भी बात हुई।
ई-रिक्शा को बढावा
जिला कलक्टर ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्माण कार्यों की बजाय ई-रिक्शा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि प्रोग्राम के तहत बेरोजगार युवाओं को ई-रिक्शा आवंटन किए जाएं तो उन्हे रोजगार मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


