सरकार के निर्णय से देशभर में उत्पादन व व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है।
पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार के फैसले में ने जनता की बचत को भी कालेधन की
श्रेणी में डाल दिया है। इसके कारण कई लोगों की मौत हो गई है। लोगों को
अपने ही पैसे लेने के लिए कतारों में घण्टों से लेकर दिनों तक खड़े रहना
पड़ रहा है, परन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की परेशानियों को
संज्ञान में लेना तक उचित नहीं समझा है।
उन्होंने मुयमंत्री वसुंधरा
राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि पन्द्रह दिन से जनता लाइनों में लगी है,
परेशान है लेकिन मुयमंत्री ने समस्याओं को लेकर एक दिन भी बैठक नहीं की।
परेशानियों को नजर अंदाज करने से जनता में आक्रोश है। बैठक को नेता
प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नारायण
सिंह, डॉ. बीडी कल्ला, डॉ. चन्द्रभान ने भी संबोधित किया। बैठक में
इन्दौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे में मारे गये लोगों के लिए शोक व्यक्त कर
दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी गई।
खास खबर Exclusive: रेल हादसों का क्या है सच, जानिए हक़ीक़त