Notbandi troubles indignation rally against Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली 24 को

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 8:35 PM (IST)
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली 24 को
जयपुर। देश में नोट बंदी के बाद जनता को आ रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस पार्टी 24 नवम्बर को आक्रोश रैली निकालेगी। इसके तहत प्रदेश में सभी जिला मुयालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे। इस संबंध में सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं पार्टी विधायकों की बैठक में ली। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट मांग की है कि केन्द्र सरकार पुरानी मुद्रा का चलन 24 नवम्बर के बाद भी जारी रखे। नोटबंदी के फैसले के बाद आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कालाधन, आतंकवाद में इस्तेमाल होने वाला पैसा व नकली नोटों पर प्रतिबंध के पक्ष में है, परन्तु सरकार ने जिस प्रकार से देश की पूरी आबादी को नोट बंदी लागू कर दुविधा में डाला है उसमें उचित प्रक्रिया नहीं अपनाया जाना निन्दनीय है। एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement