नोटबंदी से चार लाख लोग बेरोजगार-प्रो. सुखपाल

इसमें पंजाब कृषि विश्विवद्यालय लुधियाना के अर्थशास्त्र व समाज विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. सुखपाल सिंह ने कहाकि सरकार की इस बारे दलीलें निराधार हैं। उन्होंने कहाकि सरकार कह रही है कि नोटबंदी से काला धन समाप्त होगा, आतंकवाद समाप्त होगा, जाली करंसी समापत होगी परन्तु अर्थ शास्त्री कहते हैं कि इसका ऐसी बातों पर कोई असर नहीं होगा जो सरकार कहती है।
डा. सुखपाल सिंह ने कहाकि काला धन नगदी की शक्ल में नहीं होता बल्कि शेयर मार्किट, बेनामी जायदाद व अन्य रूप के तौर पर होता है जबकि पांच-6 प्रतिशत ही नगदी के तौर पर होता है। उन्होंने कहाकि नोटबंदी से बड़े घरानों को लाभ पहुंचाना व मेहनतकश लोगों का बजट खराब करनाा है। वक्ताओं ने कहाकि नोटबंदी से सेवायों के कारोबार में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आई है तथा चार लाख लोग बेराजगार हो गये हैं। बाद में संस्था द्वारा शहर में रोष मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष बज्गा सिंह, सचिव प्रीत पाल सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुये। कन्वेंशन से पहले दिवंगत ट्रेड यूनियन नेता जगमोहन कौशल का श्रद्धांजलि भेंट की गई। कन्वेंशन में नरेन्द्र जीत एडवोकेट, जगमोहन सिंह व अन्य ने भी सम्बोधन किया। कन्वेंशन में भारतीय किसान यूनियन उगराहां, वीकेयू डकौंदा, तर्कशील सोसायटी साहित्य सभा के सदस्यों ने भी भाग लिया।
बठिंडा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


