Notbandi and Kaslesh flyer showing Mkhul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी व कैशलेश का उड़ता दिखा मख़ौल

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 6:53 PM (IST)
नोटबंदी व कैशलेश का उड़ता दिखा मख़ौल
नूंह। प्रधानमंत्री की नोटबंदी पर विपक्ष से लेकर आम आदमी भले ही परेशानियों का सामना करने के साथ -साथ निशाना साध रहा हो ,लेकिन पुन्हाना में मंगलवार को इसका असर कम ही देखने को मिला। विधायक रहीस खान के समर्थकों ने 100 -100 के नोट बैंडबाजे वालों को उड़ाए ,तो जिला सूचना एवम जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारियों पर भी खूब नोटों की बरसात की। सरकार से लेकर अधिकारी तक कैशलेस होने की बात कह रहे हैं ,लेकिन भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता नोट उड़ा रहे हैं ,उससे तो साफ है कि उनके पास नोटों की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का उनपर कोई असर नहीं है। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने तो अपने संबोधन में मजाकिया लहजे में कहा कि नोट बंदी का असर पुन्हाना में नहीं पहुंचा है। मेरे गांव में लड्डू तक नहीं पुन्हाना में तो काजू की बर्फी खाई जा रही हैं। पुराने नेता पर भारी पड़ रही कुर्सी
पुन्हाना विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े इक़बाल जैलदार अपनी सरकार के कार्यक्रम में अलग थलग पड़े दिखाई दिए। निर्दलीय चुनाव जीतकर भाजपा को समर्थन कर रहे विधायक रहीस खान का गुणगान मंच पर जमकर हुआ ,लेकिन भाजपा के पुराने नेता इक़बाल जैलदार खास तवज्जो नहीं दी गई। जब भाषण देने का नम्बर आया तो उन्होंने गुस्से में बोलने से मना कर दिया ,लेकिन उपायुक्त मनीराम शर्मा के कई बार कहने पर वो बोलने के लिए खड़े हुए तो ,उनका दिल का दर्द जबान पर आ गया। कुल मिलाकर भाजपा की सरकार में पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नए मेहमान भारी पड़ रहे हैं। पुराने भाजपाइयों का अब अपनी ही सरकार में दम सा घुट रहा है। विधायक रहीस खान ने मंगलवार को एलान किया कि वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। वह मौकापरस्त कतई नहीं है। अगर भाजपा हाईकमान ने ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया ,तो उन्हें विधानसभा चुनाव में पुराने नेताओं और उनके समर्थकों अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement