Notbandi- Daughters wedding could not afford, death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदीः बेटी की शादी के लिए पैसा नहीं जुटा पाया, मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 12:08 PM (IST)
नोटबंदीः बेटी की शादी के लिए पैसा नहीं जुटा पाया, मौत
मंडी (बीरबल शर्मा)। नोटबंदी की मार से हिमाचल में पहली मौत होने की सूचना मिली है। उपमंडल धर्मपुर में ग्राम पंचायत सिद्धपुर के तयोग गाँव के दमोदर दास की मौत चंडीगढ़ में हृदयगति रुकने के कारण हो गयी। ग्राम पंचायत सिद्धपुर के पूर्व प्रधान गंगा राम के अनुसार दमोदर दास की बेटी की शादी 24 नवंबर को होनी निश्चित हुई है। दमोदर दास ने शादी के लिए जो रुपये निकाले थे वे सभी पांच सौ और हजार के नोटों में थे, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा घोषित नोटबन्दी के बाद बैंक में जमा करवाना पड़ा और अब बैंकों से निश्चित धनराशि ही मिल रही है। बेटी की शादी के लिए पैसों की चिंता से दमोदर दास परेशान थे। चण्डीगढ़ अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के पास पैसों के प्रबन्ध के लिए गए थे और इसी चिंता में 12 नवंबर को हृदयगति रुक जाने से उनकी मौत हो गयी। दमोदर दास के पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी हैं। एक बेटी की शादी पहले हो चुकी हैं। दमोदर दास ही परिवार का एक मात्र सहारा थे। इनके ऊपर ही सारा परिवार निर्भर था।पूर्व प्रधान गंगा राम ने सरकार से मांग की है कि विशेष परिस्थितियों में लोगों को बैंकों से जरूरत के अनुसार धनराशि निकालने की छूट दी जाए।

यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement