Not only medicine on government converts, how to improve state hospitals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी कांउटर पर दवा ही नहीं, कैसे सुधरेंगे अस्पतालों के हाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 12:20 PM (IST)
सरकारी कांउटर पर दवा ही नहीं, कैसे सुधरेंगे अस्पतालों के हाल
हाथरस। एक तरफ तो प्रदेश सरकार स्वस्थ व्यवस्था को सुधारने में पूरी जान फूंक रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सरकारी अस्पताल के हालात कुछ और ही स्थिति को बयां करते नजर आते हैं। खास खबर की एक खास पड़ताल में यह बात सामने आई है। जिले का बागला जिला अस्पताल भी इस समय दवाइयों की भारी कमी से जूझ रहा है जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। यहां मरीज को 5 दवाइयां डॉक्टर लिख रहे है लेकिन हॉस्पिटल के दवा कांउटर से केवल 2 दवाएं दी जा रही है। मरीजों को दी जा रही कम दवाओं की खुराक से आखिर मरीज कैसे ठीक होंगे, शायद यह सवाल वहां भर्ती हर मरीज के जेहन में होगा। मरीज ज्यादा कहते है तो डॉक्टर बाहर की दवा लिख देते है। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी में भी भर्ती मरीजों को भी अस्पताल से केवल बोतल मिल रही है। इंजेक्शन और दवा बाहर से लानी पड़ रहीं है। हाथरस के जिला अस्पताल में दवाओं का स्टॉक ख़त्म हो गया है नया स्टॉक या तो आ ही नहीं रहा और जो आ रहा है वो नाकाफी है। जिसके कारण मरीजों को पूरी दवाये नही मिल पा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement