Not came ambulance vehicle, wife dead Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंबुलेंस नहीं आई, पर पत्नी चली गई

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 7:35 PM (IST)
एंबुलेंस नहीं आई, पर पत्नी चली गई
निकटवर्ती खेड़ली गांव निवासी उमाशंकर पत्नी माधुरी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मोडक स्टेशन सीएचसी पर दिखाने लाये थे, जहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुनील मित्तल ने तबीयत ठीक नहीं होने पर रेफर कर दिया था। उमाशंकर दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। कई बार डॉक्टरों से भी व्यवस्था करने की गुहार लगाई। एंबुलेंस तो नहीं आई, लेकिन उमाशंकर की पत्नी माधुरी ने बेंच पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को जब पूरे मामले की जानकारी मिली तो हंगामा हो गया। आनन-फानन में ब्लॉक सीएमओ प्रदीप फौजदार ने मोडक स्टेशन सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील मित्तल को एपीओ कर दिया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement