Nodal officers responsible for bird flu prevention-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोडल अधिकारियों को बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिम्मेदारी सौंपी

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 1:47 PM (IST)
नोडल अधिकारियों को बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिम्मेदारी सौंपी
बांसवाड़ा। स्तर पर चलाए जा रहे बर्ड फ्लू रोकथाम के तहत पशुपालन के समस्त नोडल अधिकारियों को रेपीड रिस्पोन्य टीम का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश नोडल अधिकारियों को पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. क्षेत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे दिए गए। निर्देशों के तहत समस्त नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर कुक्कट पालकों के सम्पर्क में रहकर उन्हें बर्ड फ्लू रोग के बारे में जानकारी दें तथा प्रभावित पक्षी के इस विषाणुजनित रोग के बारे में अगर पक्षी सुस्त, आहार लेना बंद, हल्के हरे या सफेद पतल तेज दस्त, पक्षी के सिर, कलंगी व लटकन पर सूजन-नीलापानी, चोंच व नासा छिद्र से स्त्राव जो रक्तयुक्त हो जाता है पंख रहित अंगों पर खूनी चिकते आदि लक्षण दिखाई दें एसे प्रवासी पक्षी स्थलों पर विशेष निगरानी रखें। बैठक में संयुक्त निर्देशक ने प्रदेश में चलाए जा रहेे राज्यव्यापी गाय-भैंसों एफ.एम.डी-सीपी अभियान के तहत सभी नोडल अधिकारियों को इस अभियान की बढ़ाई गई 30 अक्टूबर की अवधि में आवंटित कार्य को हर हाल में सम्पन्न करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रभारी अधिकारी डी.डी.एल डा. शेख बुट्टे, डा. नित्यानंद पाठक (गढी), डा.राजेन्द्र गजभि (अरथुना), अजय गोले (बांसवाड़ा), डा. प्रभाकर बैटके (बागीदौरा), डा.केशव राणावत (कुशलगढ़-सज्जनगढ़), रामलाल कटारा (आनंदपुरी), फुलजी चरपोटा (छोटी सरवन), संजय बोरी (घाटोल), अरुण व्यास (गनोड़ा) तथा थावरचन्द्र पारगी (अबापुरा) आदि ने भाग लिया। इस पर विकास शाखा के राजेन्द्र चौहान एवं केशियर प्रचण्ड नागर ने विभागीय प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement